Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादून7 मार्च को हरिद्वार आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बैरागी मैदान में...

7 मार्च को हरिद्वार आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बैरागी मैदान में सहकारिता मेले में करेंगे शिरकत

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह मार्च के पहले सप्ताह में हरिद्वार दौरे पर आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री 7 मार्च को बैरागी मैदान में आयोजित सहकारिता मेले में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

प्रशासन ने तेज की तैयारियां:-

गृहमंत्री के संभावित दौरे को लेकर शासन से लेकर जिला प्रशासन तक तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन और डीजीपी दीपम सेठ सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बैरागी मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले डामकोठी में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक को पूरी तरह गोपनीय रखा गया।

राजनाथ सिंह के आने की भी संभावना:-

सूत्रों के अनुसार, गृहमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी हरिद्वार आने की संभावना है। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस:-

बैरागी कैंप क्षेत्र को मुख्य आयोजन स्थल के रूप में चुना गया है। यहां सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद:-

तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, आईजी-गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी योगेंद्र सिंह रावत, मेलाधिकारी सोनिका, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत भुल्लर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments