Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदो दिन शुष्क मौसम, 27 फरवरी से तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी की...

दो दिन शुष्क मौसम, 27 फरवरी से तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार और गुरुवार को राज्य के सभी 13 जिलों में मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

27 फरवरी से बदलेगा मौसम :-

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 27 फरवरी से प्रदेश के तीन पहाड़ी जिलों में मौसम करवट ले सकता है। गढ़वाल में उत्तरकाशी और चमोली  जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। तो दूसरी तरफ कुमाऊं के पिथौरागढ़ में भी हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई गई है। जबकि राज्य के बाकी 10 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

28 फरवरी को भी असर :-

शनिवार 28 फरवरी को भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

मार्च की शुरुआत सामान्य:-

मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 मार्च को पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। फिलहाल किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है।

तापमान में बढ़ोतरी के संकेत :-

अगले 2 से 3 दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि 3 से 4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर, फरवरी का अंत सीमांत पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के साथ होगा, जबकि मार्च की शुरुआत सामान्य और शुष्क रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments