Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादून17 फरवरी से उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

17 फरवरी से उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मंगलवार से मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 17 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की वर्षा के साथ 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 18 फरवरी को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है, जबकि 19 से 21 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम में बदलाव का तापमान पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

इस बीच रविवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में चटक धूप खिली रही। दून का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments