कोटद्वार के मोहम्मद दीपक के मामले की गूँज अब देश की संसद तक जा पहुँचा है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में मो. दीपक का मामला उठाते हुए बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। खड़गे ने कहा हाल ही उत्तराखंड में BJP सरकार ने ‘मोहम्मद दीपक’ पर मुकदमा दर्ज किया। जो सद्भावना की रक्षा के लिए खड़ा हुआ था।

अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएगा, तो आम आदमी रक्षा के लिए कहां जाएगा? जो शख्स झगड़ा सुलझाने के लिए जाता है, BJP के लोग उसी को धमकाते और मारते हैं।
इसीलिए मैं कहता हूं- BJP के पास सहिष्णुता नहीं है।


